पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैंने किसी को बंधक नहीं बनाया सभी को जाने दिया: रामपाल

कोर्ट के बाहर रामपाल बोला: मैंने नहीं बनाया किसी को बंधक, नहीं किया देशद्रोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(पुलिस की हिरासत में रामपाल।)
हिसार। ‘मैंने सतलोक आश्रम में किसी अनुयायी को कभी बंधक नहीं बनाया। सभी अनुयायियों को उनके घर जाने दिया। मेरे ऊपर लगे सभी आरोप झूठे हैं।’ ये दावा सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल ने गुरुवार को कोर्ट से बाहर आते हुए किया। आश्रम में टकराव के दौरान महिला अनुयायी और बच्चों की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए रामपाल तीन दिन के रिमांड पर था। पुलिस ने गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
‘मैं देशद्रोही नहीं हूं’
रामपाल करीब डेढ़ घंटे तक कोर्ट में रहा। कोर्ट से बाहर आते हुए जब रामपाल से मीडिया को सवाल पूछने का मौका मिला तो उन्होंने बेबाकी से सभी सवालों के जवाब दिए।

> अपने ऊपर दर्ज केस के बारे में क्या कहना है।
मेरे ऊपर लगे सभी आराेप झूठे हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है।
> पुलिस ने देशद्रोह की धारा के तहत भी केस दर्ज किया है।
मैंने कोई देशद्रोह नहीं किया। सब कुछ झूठ है।
> आश्रम में मरने वाले छह अनुयायियों की हत्या का मामला भी दर्ज किया गया है।
इन सभी मामलों से मेरा कोई लेना देना नहीं। सभी झूठे हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...