पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रेमी भागा, परिजनों ने युवती को पीटा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुलखनी. गांव बहबलपुर के बस अड्डे पर लड़की के परिजनों ने प्रेमी के साथ जा रही युवती को हाइवे के बीचोंबीच ही पिटाई कर दी। जबकि प्रेमी परिजनों को आते देख लड़की को छोड़ कर फरार हो गया। युवती के बार-बार प्रेमी के साथ जाने की जिद करने व परिवार वालों के साथ घर न जाने की बात पर परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी।
लेकिन युवती फिर भी प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही। इस दौरान युवती एक बार बेहोश भी हो गई थी। बताया जाता है कि सोमवार सुबह युवती अपने प्रेमी के साथ बाइक पर सवार होकर घर से भाग निकली थी। जिसका पीछा करते हुए परिजनों ने युवती को गांव बहबलपुर से काबू कर लिया है जबकि प्रेमी फरार हो गया।
परिजनों ने लड़की को काफी समझाया लेकिन युवती अपने प्रेमी को नही छोड़ने की बात कहती रही। इस पर परिजनों ने युवती हाइवे के बीचों-बीच मारपीट शुरू कर दी। हंगामे को देखकर बस स्टैंड पर मौजूद लोग व दुकानदार इकट्ठा हो गए। परिजनों ने युवती को गाड़ी में बैठाकर घर ले जाने का प्रयास किया लेकिन युवती गाड़ी से भी कूद गई। मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने युवती से मामले के बारे में पूछताछ की। युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी खेड़ी बर्की में हुई थी। युवती ने अपनी सुसराल में नहीं जाने की बात कही।
ससुरालजनों पर तंग करने का आरोप लगाया
जांच अधिकारी ने जगदीश ने बताया कि युवती ने ससुराल वालों पर तंग करने का आरोप लगाया है और इनका मामला भूना थाने में चल रहा है। युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया है जिस समय युवती और परिजनों में हंगामा हो रहा था।