पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहिसार. शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी अमित उर्फ बिट्टू को पुलिस ने बुधवार को एसीजेएम हुकम सिंह की अदालत में पेश किया। यहां से उन्होंने उसे जेल भेज दिया।
सदर थाना पुलिस ने शहर के ऋषि नगर की रहने वाली महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक, महिला पिछले कुछ सालों से घोड़ा फार्म निवासी अमित के साथ कैटरिंग का काम करती रही है।
दूसरी शादी का आरोप
इस दौरान अमित ने उससे शादी करने की बात कही और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने उसे कई बार अपने परिजनों से भी मिलवाया। बाद में दोनों ने एक मंदिर में शादी भी की। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने अपने परिजनों की सहमति से किसी अन्य युवती से शादी कर ली। इस बारे में जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.