पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोचिंग जा रही छात्रा काे अगवा कर होटल में रेप

नाबालिग के साथ रेप, अगवा कर होटल ले गया था आरोपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार। जवाहर नगर में कोचिंग के लिए जा रही एक नाबालिग लड़की को मंगलवार शाम उसके दोस्त ने अगवा कर लिया। युवक छात्रा को शहर के एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में पुलिस ने युवक के खिलाफ थाना सिविल लाइन में दुष्कर्म, अपहरण और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया कि शहर से सटे एक गांव की एक किशोरी के बयान पर पंचकूला के विवेक शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़ित जवाहर नगर में एक सेंटर पर कोचिंग पढ़ती है। वह 12वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी विवेक पंचकूला में पढ़ाई करता है। वहीं, लड़की का पिता पंचकूला में किसी सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। लड़की वर्ष 2011 में स्कूल की छुट्टियों के दौरान अपने पिता के पास पंचकूला गई थी। यहां उसकी दोस्ती विवेक के साथ हो गई थी। काफी दिनों तक दोनों के बीच मोबाइल पर बातें हुईं। इसके बाद विवेक जब पंचकूला में ही किशोरी से मिलने उसके घर गया तो छात्रा के पिता ने उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद अपनी बेटी को गांव भेज दिया।

पीड़ित छात्रा मंगलवार शाम जब जवाहर नगर में कोचिंग पढ़ने आई तो आरोपित युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया। पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया कि विवेक ने उसके साथ मारपीट की तो आसपास के लोग बीचबचाव के लिए आए। मगर विवेक ने लोगों को यह कहकर रोक दिया कि वह उसकी मंगेतर है। इसके बाद उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर पारिजात चौक स्थित एक होटल में ले गया। पीड़ित का आरोप है कि वहां विवेक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली और किसी को बताने पर वीडियो को शेयर करने की धमकी दी।
गांव की नहर के पास फेंक गए
आरोपित विवेक छात्रा से दुष्कर्म करने के बाद उसे उसके गांव की नहर के पास छोड़ गया। घर जाने में बाद छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर उसके बयान पर आरोपित विवेक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
सुलगते सवाल
  1. शहर के बीचोंबीच लड़की को कोई बचाने क्यों नहीं आया।
  2. जब युवती को उठाया तो उसने शोर क्यों नहीं मचाया।
  3. पूरे घटनाक्रम के बाद किसी ने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी।
  4. होटल में किसकी आईडी पर लिया कमरा।
  5. होटल में अगवा कर ले जाते क्या किसी ने नहीं देखा।
  6. कितने घंटे बाद युवती को नहर के पास छोड़ा गया।
  7. उसी दिन रात को पुलिस को शिकायत क्यों नहीं दी गई।
  8. आरोपी को कैसे पता चला कि युवती जवाहर नगर कोचिंग सेंटर में पढ़ती है।