पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रधान ने बुलाई बैठक, गजुस्टा के रिटर्निंग ऑफिसर कराएंगे गजुटा का चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार। जीजेयू में सोमवार को अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली। गजुटा यानि गुरु जंभेश्वर टीचर एसोसिएशन का चुनाव कराने के लिए गजुस्टा के सदस्यों को चुनाव कराने वाली रिटर्निंग ऑफिसरों की टीम में शामिल किया। संगठन के प्रधान के इस फैसले का सचिव गुट ने विरोध किया और चुनाव कराने वाली इस टीम में अन्य तीन शिक्षकों के नाम सुझाए। अब यही टीम मंगलवार को संगठन के चुनाव का फैसला लेगी।
विश्वविद्यालय के सूत्र कहते हैं कि गजुटा के प्रधान डा. एनएस मलिक ने दो घंटे पूर्व नोटिस भेजकर सभी शिक्षकों को बैठक में बुलाया। जब सचिव गुट को बैठक की भनक लगी तो वह भी दलबल के साथ पहुंच गए। उन्होंने सूचना समय पर दिए बगैर बैठक कराने का भी आरोप लगाया। हालांकि बात बढ़े नहीं इसके लिए दोनों ही पक्ष बैठक में सभी शिक्षकों को बुलाने पर राजी हो गए।
सचिव कहते हैं कि मैंने फोन पर तमाम शिक्षकों को बुलाया। हालांकि प्रधान पक्ष के शिक्षकों ने बताया कि हमारे कहने पर बैठक में सभी शिक्षक आए। सूत्र कहते हैं कि प्रधान ने गजुस्टा से जुड़े डा. संजीव ढुल और डा. जितेंद्र पाल को रिटर्निंग ऑफिसर बनाने का फैसला किया। इस पर दूसरे गुट ने यह कहते हुए आपत्ति जताई कि हमारे संगठन से ही गजुस्टा बना था, ऐसे में उनके संगठन के पदाधिकारी हमारे चुनाव में दखल दे तो ठीक नहीं। बाद में अन्य शिक्षकों के दखल के चलते सचिव गुट ने भी प्रो. वेदपाल, प्रो. शबनम, डा. एसएस जोशी को चुनाव कमेटी में शामिल कराया दिया। तब कहीं दोनों पक्षों में चुनाव कराने पर सहमति बनी।
अधिकारी बोले
हमारे संगठन के प्रधान ने बड़ी चालाकी ने बैठक कराने की कोशिश की। जब हमें पता चला तो बैठक में हमने फोन करके सभी शिक्षकों को बुलाया। हमने बैठक में एक हास्यास्पद स्थिति देखी कि जो संगठन हमारे संगठन से बना है, उनके शिक्षकों को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया। हमने बाद में अन्य तीन शिक्षकों को आरओ बनाया। अब यह सभी पांचों शिक्षक चुनाव कराने का
फैसला लेंगे।'
डा.संजीव कुमार, सचिव, गजुटा, जीजेयू
अभी मैं कहीं मीटिंग में व्यस्त हूं, बैठक से फ्री होने के बाद ही बात करूंगा।'
डा.एनएस मलिक, प्रधान, गजुटा, जीजेयू
मुझे गजुटा का चुनाव कराने वाली टीम में शामिल किया गया है। मंगलवार को सभी पांच सदस्य और अन्य पदाधिकारी व शिक्षक बैठक करके संगठन के सदस्यता अभियान, चुनाव कराने आदि बिंदुओं पर फैसला लेंगे।'
प्रो.वेदपाल, रिटर्निंग ऑफिसर, पांच सदस्यीय टीम के सदस्य