पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब और तेजी से घूमेंगे रोडवेज बसों के पहिए, आएंगे 100 नए टायर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(हिसार डिपो की कर्मशाला में रखे टायर।)
हिसार। हिसार से रोडवेज बसों में सफर करने वालों के लिए खुशी की बात है। अब उन्हें बसों के लिए रोडवेज परिसर में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रोडवेज प्रशासन ने टायरों की कमी के कारण खड़ी बसों को भी सड़कों पर उतारने की व्यवस्था कर दी है। करीब 100 नए टायरों की व्यवस्था के बाद यात्रियों को निर्धारित समय सीमा में अपने गन्तव्य तक पहुंचने का अवसर मिलेगा तो साथ में बसों के घूमते पहिए से विभाग का खजाना भी बढ़ेगा।
प्रदेश के कई डिपो काफी समय से टायरों की कमी से जूझ रहे थे। इसके कारण कई डिपो की बसें रफ्तार भरने की बजाए रोडवेज परिसरों में खड़ी रहती है। इनकी शिकायतें कई बार कई डिपो महाप्रबंधकों ने चंडीगढ़ मुख्यालय को भेजी। टायरों की कमी को गंभीरता से लेते हुए मुख्यालय ने हर डिपो को आवश्यकता के अनुसार टायर भेजने का विचार किया है।
लोगों को यह मिलेगा फायदा
> टायर आने से ग्रामीण क्षेत्रों में बसों के चक्करों की संख्या बढ़ा दी जाएंगी। इससे यात्रियों काे सहूलियत होगी। टायरों की कमी से बसें गांवों में कम चक्कर लगा रही थी।
> अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों से शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी समय पर स्कूल, कॉलेज या फिर ट्यूशन सेंटर नहीं पहुंच रहे थे। इससे उनकी पढ़ाई बाधित होती थी।
> बसों के अधिक आवागमन होने से विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी होंगी। विभागीय अधिकारियों की माने तो जिन गांवों में कम बसें दौड़ रही है वहां रूटों को बढ़ाया जाएगा।