पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Robbers Arrested By Hisar;s Karate Champion Constable

हिसार के कराटे चैंपियन कांस्टेबल ने लुधियाना में लुटेरों को दबोचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सुरजीत कौर ने बताया-झटके से छीन ली थीं बालियां।)
लुधियाना/हिसार. शॉर्टकट के बहाने लुधियाना की एक सुनसान गली में लाकर ऑटो सवार बदमाश ने ढोलेवाल की सुरजीत कौर और उनकी बहन राजिंदर कौर की बालियां उतार लीं। शोर सुनकर गुरुद्वारे में लंगर बना रहा मुकेश बाहर निकला और उसे पकड़ने के लिए दौड़ा। मुकेश को धक्का देकर बदमाश जैसे ही आगे बढ़ा सामने से पंजाब पुलिस के जवान और हिसार निवासी कराटे चैंपियन रहे अमित सावंत ने बदमाश को जोरदार घूंसा जड़ा और वह वहीं गिर पड़ा। अमित ने ऑटो गैंग के लुटेरे जसविंदर और अर्जुन सिंह को पकड़ कर वहीं गुरुद्वारे के एक कमरे में बंद किया और बाद में चौकी बस अड्डे की पुलिस के हवाले कर दिया।
मुंह दबाकर उतार लीं बालियां
सुरजीत कौर ने बताया कि वह साहनेवाल से आई अपनी बहन के साथ गुरुवार सुबह ढोलेवाल से एक रिश्तेदार के घर भोग में शामिल होने हैबोवाल के चूहड़पुर के लिए निकलीं। ऑटो ड्राइवर के साथ पहले से एक युवक बैठा था। ऑटो ड्राइवर शॉर्टकट में जल्दी पहुंचाने के बहाने जेतली चौके के रास्ते हरनाम नगर स्थित सुनसान गली में ले आया। ड्राइवर अचानक किराया मांगने लगा तो उन्हें शक हुआ और उन्हें दुपट्टे से अपने कान की बालियां ढंक लीं। अचानक एक बदमाश ने मुंह पर हाथ रखा और झटके से दोनों बालियां निकाल लीं। हंगामे के दौरान दोनों बहने घायल भी हो गईं।
4 बार चैंपियन रहा
ऑटो गैंग के दोनों बदमाशों को पकड़ने वाला पंजाब पुलिस का जवान अमित सावंत चार बार नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड हासिल कर चुका है। िहसार के अमित ने बताया कि 2012 में स्पोर्ट्स कोटे से ही उसकी पंजाब पुलिस में भर्ती हुई और अभी उसकी तैनाती जालंधर में है। फेस्टिवल सीजन की वजह से स्पेशल ड्यूटी पर अभी उसकी तैनाती लुधियाना में हुई है।
आगे की स्लाइड में देखें तस्वीर