पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rose Refused To Break The Head Of Salesmen Abscess

गुलाब तोड़ने से मना किया तो सेल्समैन का सिर फोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुलखनी. नेशनल हाईवे 65 स्थित बहबलपुर गांव में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पम्प पर स्कूली बच्चों द्वारा गुलाब का फूल तोड़ने पर हंगामा हो गया। जिसमें एक सेल्समैन व जेवरा निवासी मुकेश घायल हो गया। वीरवार सुबह बहबलुपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले दो तीन बच्चे पेट्रोल पम्प से गुलाब के फूल तोड़ रहे थे। पम्प के सेल्समैन ने उनको फूल तोड़ने से मना कर दिया। इस बात पर बच्चों ने उसको धमकी दी कि थोड़ी देर रुको अभी आते है। यह कहकर स्कूली बच्चे वहां से फरार हो गए। लगभग दो घंटे बाद वही बच्चे पंद्रह बीस स्कूली बच्चों को लेकर पेट्रोल पम्प पर पहुंच गए और सेल्समैन को पीटने लगे।
छात्रों ने फेंके पत्थर
स्कूली बच्चों द्वारा पेट्रोल पम्प कर्मियों पर पत्थर भी फेके गए जिसमें सेल्समैन रविन्द्र कुमार के सिर में एक पत्थर लगा और वह घायल हो गया। आनन फानन में रविन्द्र ने सारे मामले की सूचना मैनेजर मामनराम ज्याणी को दी। हंगामे को देखकर हाईवे से आने जाने वाले राहगीर भी इक्कठे हो गए। आखिर में पेट्रोल पम्प कर्मियों ने एक छात्र को काबू कर लिया। और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में काबू किए गए युवक के परिजनों को बुलाकर उसको छोड़ा गया। मैनेजर ने बताया कि सेल्समैन की कोई गलती नहीं थी छात्रों ने जानबूझकर हंगामा कर पेट्रोल पम्प को बदनाम करने की साजिश की।