हिसार। जिले के गांव डाटा में शराबबंदी की मांग को लेकर घरों से निकली महिलाएं व युवतियां। डाटा की नारी शक्ति ने रविवार को पूर्ण शराबबंदी की तरफ कदम बढ़ा दिया है। गांव की महिलाओं और युवतियों ने एकजुट होकर शराब की बिक्री पर रोक की मांग की। उन्होंने नारा दिया-डाटा की बहू-बेटी-बहाण, इब चाल्ली ठेका उठवाण।
नारी शक्ति के इस पहले ही कदम को भरपूर समर्थन मिला। पंचायत ने कहा कि वह प्रस्ताव पारित कर सरकार से ठेका हटाने की मांग करने जा रही है। रोघी खाप ने नारी शक्ति की पहल का स्वागत किया और अपनी तरफ से पूर्ण समर्थन की घोषणा की।