बरवाला. गांव पाबड़ा में जनरल स्टोर व कनफेक्शनरी मालिक चिराग गोयल को शुक्रवार को दो युवकों ने पैर में गोली मार दी। आरोप है गोली मारने वाले आरोपियों ने पहले रंगदारी देने की मांग की थी, जब दुकानदार चिराग ने रुपये न होने की बात कही तो दोनों ने चिराग को गोली मार दी। आघायल चिराग को बरवाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने घायल चिराग से मामले के बारे में जानकारी भी ली। पुलिस ने पाबड़ा के आरोपी हैप्पी व एक अन्य पर केस दर्ज किया है।
घायल चिराग गोयल ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसने दुकान खोली ही थी कि गांव का हैप्पी व उसका एक साथी पल्सर बाइक पर उसकी दुकान पर आए। इस बीच दोनों ने उसे रुपए देने की बात कही। चिराग का आरोप है कि जब उसने रुपए न होने की बात कही, तो हैप्पी ने उसके पैर पर गोली मार दी तथा भाग गए।
पाबड़ा में गोली लगने से घायल चिराग।