पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शटर काटकर तोड़ी एटीएम, नहीं छू पाए 16 लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवानी मंडी. पुराना बस स्टैंड स्थित एसबीआई की एटीएम को सोमवार रात चोरों ने निशाना बनाया। कटर से शटर को काट कर कैबिन में घुसे। फिर मशीन काटी, मगर रकम निकालने में नाकामयाब रहे। घटना का पता सुबह लगा। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने सूक्ष्म तथ्य जुटाएं। पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। बताया गया है कि वारदात के समय एटीएम में करीब 16 लाख रुपये थे।

चारों ने एटीएम के शटर पर लगे दो तालों को कटर से काटने के बाद एटीएम के ऊपरी हिस्से को कटर से काट दिया, मगर एटीएम में रखी करीब 16 लाख की रकम को छू भी नहीं पाए।
बैंक मैनेजर एसके शर्मा का कहना है कि एटीएम की सुरक्षा और पैसे डालने का काम एजेंसी को दे रखा है। एक दिन करीब बीस लाख रुपये एटीएम में डाले गए थे। अगले ही दिन घटना को अंजाम देने में किसी जानकार का शामिल होने का शक है। लेकिन रात को चौकीदार बीमार होनी की वजह से 10 बजे के करीब शटर पर ताला लगाकर चला गया था।
एसबीआई की टूटी एटीएम।