तोशाम/भिवानी। जेब खर्च और
मोबाइल न देने पर एक बेटे ने अपनी मां और बहन की हत्या कर दी। दोनों के शव को घर के अंदर ही दफन कर दिया। मामला हरियाणा, भिवानी जिले के खानक गांव का है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी मां से मोबाइल और जेब खर्च मांगा था। जो उसे नहीं मिला। इस पर आरोपी ने अपनी मां और बहन की गला दबाकर हत्या कर दी।
फिर दोनों लाशें घर में ही दफन कर दी। इस सिलसिले में आरोपी के पिता ने पुलिस को सोमवार को शिकायत दर्ज कराई। 19 साल का आरोपी अमरजीत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को दोनों शव खोदकर निकलवाए।
घर के मुखिया अजीत ने बताया, ‘मैं राजस्थान में अपनी दुकान चलाता हूं। खानक में पत्नी सुनीता (50), बेटा अमरजीत और बेटी पूजा(17) रहते थे। शनिवार रात पत्नी से बात नहीं हुई तो मैंने बेटे से पूछा। उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। रविवार शाम मैं घर आ गया। तब अमरजीत ने कहा कि उसने मां-बहन से मोबाइल व जेब खर्चे के लिए पैसे मांगे थे। नहीं मिलने पर उसने तैश में आकर दोनों की हत्या कर दी।