पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कबड्डी में हिसार की छोरियां विजेता, महावीर स्टेडियम में जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार. शुक्रवार को महावीर स्टेडियम में लड़कियों की जिला स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन हिसार की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का समापन शनिवार होगा।

कबड्डी के अंडर 14 में हांसी ने बरवाला और हिसार ने आदमपुर, अंडर 17 में हिसार ने आदमपुर व हांसी ने बरवाला और अंडर 19 में हांसी ने बरवाला व आदमपुर ने हिसार को हराया। खो खो के अंडर 14 में बरवाला ने हांसी व आदमपुर ने हिसार को हराया, जबकि अंडर 17 व 19 में हांसी पहले व आदमपुर दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल के अंडर 14 में हिसार ने पहला व आदमपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर 17 में हांसी ने बरवाला व हिसार ने आदमपुर और अंडर 19 में हांसी ने बरवाला व आदमपुर ने हिसार को मात दी।

हैंडबाल के अंडर 14 में हिसार पहले व हांसी दूसरे स्थान पर रहा। इसी खेल के अंडर 17 में बरवाला ने हांसी व हिसार ने आदमपुर और अंडर 19 में बरवाला ने हांसी व हिसार ने आदमपुर को हराया। बास्केटबाल के अंडर 14, 17 व 19 वर्ग में हिसार ने पहला व आदमपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

नेटबाल के अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग में हिसार पहले व आदमपुर दूसरे स्थान पर रहा। थ्रो बाल के अंडर 14 में हिसार ने पहला व आदमपुर ने दूसरा व अंडर 19 में आदमपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 में आदमपुर ने हिसार व हांसी ने बरवाला को हराया। फुटबाल के अंडर 14, 17 व 19 में हिसार पहले व बरवाला दूसरे स्थान पर रहा।