हिसार। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के गेट पर दीवार खींचने का विवाद गुरुवार को फिर भड़क गया। विद्युत नगर और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों के बीच तनातनी बढ़ने पर दोनों तरफ से ईंट पत्थर बरसे। पथराव में राजेंद्र, सत्नसिंह और रूप नारायण को चोटें आई हैं। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की महिलाओं पर बाल्टियां भरकर पानी भी फेंका। विवाद बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विद्युत नगर के लोग कोर्ट में दो बार मामला जीतने का तो हाउसिंग बोर्ड के लोग पूर्व सीएम भजनलाल के लिखित में दी गेटों से गुजरने की अनुमति का हवाला दे रहे हैं। गौरतलब है कि विद्युत नगर के दो क्वार्टरों में लाखों रुपयों के गहने चोरी की वारदात अभी अनसुलझी है। इसके बाद विद्युत नगर के बंद किए गए गेटों का विवाद गहराता जा रहा है।
दोपहर पौने 12 बजे जब कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य चार फीट की दीवार को और ऊपर उठाने लगे ताे हाउसिंग बोर्ड की महिलाएं गेट पर उतर आईं। तभी से दोनों पक्षों की जुबानी जंग शुरू हो गई। कर्मचारी एसोसिएशन के लोगों ने बाल्टियों में पानी भरकर महिलाओं पर फेंकना शुरू कर दिया तो दूसरी तरफ से युवकों ने ईंटें बरसा दीं। जवाबी हमला कर्मचारी एसोसिएशन ने भी किया। पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को दीवार के पास से खदेड़ दिया। रिजर्व पुलिस सहित डीएसपी तान्या और अन्य अधिकारी भी पहुंचे।
गुस्सा : दोनों तरफ से महिलाओं ने भी खोला मोर्चा
विद्युत नगर के लोगों ने चार फीट ऊंची दीवार को आगे बढ़ाना शुरू किया तो महिलाएं भी मोर्चे पर पहुंच गई। विद्युत नगर की महिलाओं ने न कवल ईंटें पकड़ाई, बल्कि उन्हें दीवार पर डाले सीमेंट के मसाले पर भी रखना शुरू कर दिया। उधर हाउसिंग बोर्ड की महिलाएं भी गेट पर पहुंच गई और दीवार से ईंटें उठाकर अपनी तरफ डालना शुरू कर दिया।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...