हिसार. गांव धान्सू स्थित लक्ष्य पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करवाया गया। स्कूल के निदेशक रामनिवास वर्मा ने बताया कि स्कूल के 150 विद्यार्थियों को विज्ञान केंद्र, मनोरमा, बह्म सरोवर, हरियाणा धरोहर व कल्पना चावला पार्क का भ्रमण करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जहां थ्री-डी मूवी देखी वहीं महाभारत कालीन इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। वर्मा ने कहा कि ऐसे एजुकेशन टूर से विद्यार्थियों को जहां हमारी संस्कृति व सभ्यता का ज्ञान होगा, वहीं वे आधुनिक तकनीकों से भी रूबरू होंगे। साथ ही वे भविष्य में भारतीय संस्कृति की विरासत को सहेजने में भी अपना योगदान दे पाएंगे। इस दौरान रमेश वर्मा, शियाराम ज्याणी व समस्त स्कूल का स्टाफ मौजूद रहे।