हिसार| राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार के प्रतिभा खोज प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. स्नेह नंदा ने दीप जलाकर किया। प्रिंसिपल वीरेंद्र कांसनिया ने छात्राओं को जीवन में अनुशासन का महत्व बताया। कार्यक्रम में छात्राओं ने संगीत, भाषण, कविता पाठ, मिमिक्री एवं नृत्य के माध्यम से प्रतिभा के दिखाया। निर्णायक मंडल की भूमिका संतोष ठकराल, सुनीता संदीप व अंजू चौधरी ने निभाई। कार्यक्रम के दौरान कविता पाठ में दिव्या ने हिंदी भाषा पर कविता सुनाई अौर हिंदी के बारे में बताया की किस प्रकार हम हिन्दी भाषा से दूर हो रहे है। मंजु ने नारी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए नारी जीवन की व्यथा सुनाई। छात्राओं की तालियों की गडगड़ाहट उस समय बढ़ गई जब रंगीलो म्हारो ढोलना गीत पर डांस प्रस्तुत किया गया। मनीषा ने डांस कर शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा गायन में भी श्रुति व सुनीता ने गीतों से समां बांधा।