पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हलोपा छोड़ भाजपा में आए कंबोज, बोले-इनेलो को हराने किया था कांडा का समर्थन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा. रानियां के पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज शनिवार को चुपचाप हलोपा छोड़कर भाजपा के अभिंनदन समारोह में पहुंचे और प्रदेशाध्यक्ष बराला के सामने पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। समारोह में उनके आने के कार्यक्रम को बिल्कुल गुप्त रखा गया था।
कंबोज ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सिरसा की पांचों सीटों पर कमल खिलेगा। कंबोज ने टिकट कटने पर विधानसभा चुनाव से पहले इनेलो छोड़ा था। हलोपा की 17 अगस्त की जींद रैली में पूर्व विधायक शामिल हुए थे। उस समय उन्होंने भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं का खंडन भी किया था। कंबोज ने कहा कि वे हलोपा में शामिल नहीं हुए थे बल्कि हलोपा को समर्थन दिया था। उनका मकसद इनेलो को हराना था। मोदी की कल्याणकारी नीतियों के कारण वे भाजपा में आए हैं।
(प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होते कंबोज।)