हिसार. हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव व सैलजा समर्थक योगेश सिहाग ने मुख्यमंत्री हुड्डा की ओर से पूर्व मंत्री केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के प्रति की गई टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि सैलजा कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता है और उनको राज्यसभा में भेजने का फैसला कांग्रेस हाईकमान का फैसला रहा है।
हुड्डा ने यह टिप्पणी करके कांग्रेस हाई कमान के फैसले का अपमान किया है। आज हुड्डा मुख्यमंत्री पद पर है वे संगठन से बढ़कर नहीं है। उधर, बीआर अंबेडकर व संत शिरोमणि गुरु रविदास महासभा ने भी सीएम द्वारा सैलजा पर टिप्पणी करने पर निंदा की। प्रधान उदय भान चोपड़ा, कांशी राम आदि ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि सीएम को इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।