हिसार। घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने भगतसिंह नगर निवासी प्रवीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया। तीन दिन पहले सिटी थाने में प्रवीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि आरोपी करीब एक साल से उसका पीछा कर रहा है। कई बार उसके परिजनों को शिकायत करने के बावजूद आरोपी ने हरकतें बंद नहीं कीं। तंग आकर युवती के परिजनों ने उसकी पढ़ाई भी बंद कर दी। फिर भी हालात नहीं सुधरे। इसके बाद आरोपी 20 जनवरी को युवती के घर गया। उस समय युवती घर पर अकेली थी। आरोपी ने यहां युवती को धमकी दी कि यदि उसने उसके साथ शादी नहीं की तो वह उसके परिवार के सदस्यों को मार देगा।