पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार से आते ये चोर, चोरी का माल बेचने के बजाय रखते थे घर में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार. पॉश कॉलोनियों से चुराया गया सामान चोर आपस में बांट लेते थे। वे सामान कहीं बेचते नहीं थे। यह खुलासा चोरों ने पुलिस पूछताछ में किया। चोरों ने 18 जगहों से लाखों रुपये का माल चुराया है। इसे आपस में बांटा। पुलिस ने गैंग के पांचों सदस्यों से करीब 20 लाख रुपये का माल बरामद कर लिया है। मंगलवार को इन्हें चार दिन के रिमांड के बाद न्यायिक दंडाधिकारी हेमंत यादव की अदालत में पेश किया गया। एक आरोपी दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया। यहां से पांचों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने दरवाजे का लॉक उखाड़ने वाले चोरों के इस गैंग के चार सदस्यों को नौ मई को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इन्होंने चोरी की 18 वारदातों का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया। इनमें गुलशन, सन्नी, वीरेंद्र और मांगे राम शामिल हैं। पुलिस ने दो रोज पहले इनके पांचवें साथी मनोज को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी बी. सतीश बालन ने बताया कि चोरी का ज्यादातर सामान बरामद कर लिया है। रिमांड के दौरान इन्होंने करीब 20 लाख रुपये से अधिक के सामान की बरामदगी कराई।

चोरों के पकड़े गए गैंग ने अर्बन एस्टेट में पांच, पीएलए में पांच, प्रीति नगर में एक, लाजपत नगर में दो, एचएयू में एक, डीसी कॉलोनी में एक, बैंक कॉलोनी में एक चोरी की वारदात की। इसके अलावा सेक्टर 13 व कुछ अन्य पॉश इलाकों में भी चोरियां की।

कार में आते थे

चोर कार में बैठ कर चोरी करने निकलते थे। इसके लिए वे एक सफेद रंग की इंडिगो कार प्रयोग करते थे। वारदात स्थल से कुछ दूर कार खुले स्थान पर खड़ी करके वे पैदल जाते थे।

एसपी की लोगों से अपील

एसपी बी. सतीश बालन ने चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को भी सतर्क रहने की अपील की है। अपनी जिम्मेदारी समझते हुए लोग घर से बाहर जाने से पहले अखबार और दूध की सप्लाई बंद करा दें। ये चोरों का लक्ष्य तलाशने के मुख्य बिंदू हैं। इसके अलावा वे अपनी नजदीकी पुलिस चौकी, आरएसओ, पड़ोसी या रिश्तेदारों को बताकर जाएं। घर की एक लाइट ऑन छोड़ें।

पुलिस के लिए चुनौती कैमरे और कम्प्यूटर चोर

शहर में मकानों की चोरियों ही नहीं बड़े शोरूम में हुई चोरी की वारदातें भी सिर दर्द बनी हुई हैं। इनमें लाखों रुपये के कैमरे और कम्प्यूटर चोरी की वारदातें बड़ा चैलेंज हैं। हालांकि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मगर, अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही इन चोरों को भी ट्रेस कर लिया जाएगा। इसके अलावा पेट्रोल पंप लुटेरों को भी तलाशा जा रहा है। ये अलग अलग गैंग हैं। इनमें से कुछ लोग बाहर के हैं।

इन चोरियों का सामान बरामद

तिथि स्थान बरामद हुआ चोरी का सामान

-12 नवंबर अर्बन एस्टेट एलसीडी व 11 हजार रुपये

-19 नवंबर जवाहर नगर सोने की चेन, तीन अंगूठियां और 25 हजार रुपये

-21 नवंबर अर्बन एस्टेट एलसीडी, लेपटॉप व चार हजार रुपये

-25 नवंबर एचएयू लेपटॉप, चांदी के दो कटोरे, चार चम्मच, चार ग्लास,

एक सोने की अंगूठी,एटीएम कार्ड, 20 हजार रुपये व कुछ जरूरी दस्तावेज

-26 नवंबर अर्बन एस्टेट एलसीडी, डीवीडी, चांदी की चार अंगूठी, पाजेब व 14 हजार रुपये

-दो अप्रैल अर्बन एस्टेट एलसीडी, सोने व चांदी के जेवर, 20 हजार रुपये

-19 अप्रैल अर्बन एस्टेट दो एलसीडी, लेपटॉप, सोने चांदी के जेवर

-20 अप्रैल लाजपत नगर माइक्रोवेव, एलसीडी, कम्प्यूटर, डीवीडी, सोने के छह कड़े

-21 अप्रैल पीएलएकेतली सेट, वीडियो कैमरा, डीवीडी और

सोने चांदी के जेवर