पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कश्मीर में आई बाढ़ के कारण इस बार दीवाली पर महंगा मिलेगा ड्रायफ्रूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. इस बार दीवाली पर ड्रायफ्रूट गिफ्ट करना ज्यादा महंगा पड़ेगा। काजू, बादाम गिरी, किशमिश का रेट पिछले साल की तुलना में करीब 100 से 150 रुपए किलो तक बढ़ चुका है। सबसे ज्यादा अखरोट के दाम बढ़ने के आसार हैं। अभी जिस अखरोट गिरी का रेट 800 से 1000 रुपए किलो है, वह 1000 से 1500 रुपए किलो तक पहुंचने की संभावना है। अखरोट महंगा होने की वजह है कश्मीर में आई बाढ़। अखरोट कश्मीर से सप्लाई होता है। कारोबारियों का कहना है कि सितंबर में अखरोट की फसल तैयार होती है। उसके बाद मार्केट तक लाने का 10-15 दिन का प्रोसेस होता है। लेकिन इस बार बाढ़ के कारण अभी तक फसल नहीं तोड़ी जा सकी है।
अखरोट उत्पादकों का कहना है कि अखरोट के पेड़ काफी ऊंचाई पर हैं, इसलिए बाढ़ से फसल को नुकसान होने की संभावना कम है। लेकिन वहां तक पहुंचने में दिक्कत जरूर आ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि 5 अक्टूबर के आसपास अखरोट की फसल तोड़ी जाएगी। यानी मार्केट में दीपावली के आसपास ही अखरोट पहुंचेंगे।
काजू, बादाम गिरी, किशमिश 200 रुपए तक महंगे
भगत सिंह चौक के दुकानदार ने अनिल बताया कि जम्मू कश्मीर में बाढ आने की वजह से अखरोट के दामों में तेजी आई है। जम्मू से माल सप्लाई नहीं हो रहा है जो स्टाक में रखा था। वही बेचा जा रहा है।पहले के मुकाबले अखरोट के दाम में30 से 40 प्रतिशत तक की तेजी आई है ओर भी तेजी आने की संभावना है। अखरोट गिरी के दाम भी बढ़े है।अनिल ने बताया कि अखरोट के अलावा अन्य ड्रायफ्रूट पिछले साल की तुलना 100 से 200 रुपए किलो महंगे हो गए हैं।
काजू जो कि मेंगलुरू और वियतनाम से यहां आता है, उसका रेट पहले ही 100 रुपए के आसपास बढ़ चुका है। इसके अलावा बादाम गिरी कैलिफोर्निया से आती है। बादाम गिरी जो पिछले साल 550 रुपए किलो थी, वह इस साल 700 रुपए हो गई है। किशमिश के रेट में भी पिछले साल की तुलना में 150 रुपए किलो का उछाल आया है।