पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनएच-10 से शिव प्रतिमा हटाने पर हंगामा, विरोध प्रदर्शन की धमकी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार। सातरोड खास स्थित नेशनल हाईवे-10 स्थित चीतंग नहर की जमीन से सिंचाई विभाग द्वारा मूर्ति हटवाने की चेतावनी के विरोध में स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस स्थान पर मूर्ति तीन दिन पूर्व स्थापित की गई है, उसी के निकट करीब आधा दर्जन स्थानों पर विभाग की जमीन को लोगों ने कब्जा लिया है। जब तक कब्जे नहीं हटेंगे तब तक किसी कीमत पर हम मूर्ति नहीं हटाएंगे। वहीं, विभागीय कार्रवाई का विरोध जताते हुए संत धर्मदास 11 दिनों के लिए खड़े रहने का फैसला लिया है।
नहर की पुलिया के निकट पीपल के पेड़ के नीचे भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित थी। यहां करीब आठ वर्षों से स्थापित इस प्रतिमा को हाईवे चौड़ा होने के कारण दोबारा से दो दिन पूर्व सिंचाई विभाग की खाली पड़ी जमीन पर स्थापित कर दी। प्रतिमा स्थापित होने के बाद ही सिंचाई विभाग के अफसर पहुंच गए। उन्होंने प्रतिमा को यहां से हटवाने की हिदायत दी तो ग्रामीण उखड़ गए। लोगों का कहना है कि हमारी आस्था से विभाग खिलवाड़ कर रहा है, जबकि कब्जा करने वालों को छोड़ा जा रहा है। गुरुवार को ग्रामीणों को सूचना मिली कि विभाग के अधिकारी आने वाले हैं, इसलिए गांव की महिलाओं ने मूर्ति के समीप ही डेरा जमा लिया और विरोध में नारेबाजी की।

भजन कीर्तन भी किया और ऐलान किया कि प्रतिमा हटवाई गई तो विभाग के लिए ठीक नहीं होगा। कहा कि मंदिर यहीं बनाएंगे और पूजा रोजाना की तरह करेंगे। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। विभाग के अधिकारी कहते हैं कि जिन अफसरों को मूर्ति हटवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, वह विभागीय काम से बाहर गए हुए हैं।
आगे की स्लाइड में पढिए पूरी खबर...