पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गाड़ियों पर गिरा नीम का पेड़, ताश खेल रहे चालक बाल-बाल बचे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अग्रोहा. अग्रोहा चौक पर बुधवार दोपहर को उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब जब एक नीम का पेड़ अचानक टूट कर नीचे खड़ी दो गाड़ियों पर जा गिरा। पास ही ताश खेल रहे गाड़ियों के लगभग एक दर्जन चालक व क्लीनर बाल-बाल बच गए। लेकिन एक क्रूजर व पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

अग्रोहा निवासी अजय कुमार ने बताया कि वे हररोज की तरह अपनी गाड़ियों को नीम के पेड़ के नीचे खड़ी करके ताश खेल रहे थे कि अचानक एक धमाके के साथ पेड़ टूट कर गाड़ियों पर गिर गया। जिससे एक क्रूजर और एक पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ताश खेल रहे महाबीर सोनी, अजय कुमार, सुंदर मलिक, अनिल कुमार आदि एक दर्जन चालक-क्लीनर टहनियों के नीचे दब गए। लेकिन किस्मत अच्छी थी कि किसी को चोट तक नहीं आई।