पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Unexpected Death Of Student Girl, Father Said

छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत के बाद पिता ने कहा- मेरी बेटी को करंट देकर मारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. मेरी बेटी की हत्या की गई है। उसे करंट लगाकर मारा गया है। उसके पैर का अंगूठा और साथ की अंगुलियां झुलसी हुई थीं। हड्डी साफ नजर आ रही थी। शायद वहां उसे करंट लगाया गया हो। उसने फांसी नहीं लगाई। उसके पैर भी जमीन पर टिके हुए थे। घुटने मुड़े हुए थे। इतना ही नहीं जिस हुक में फंदा लगाया गया था, वह काफी ऊपर है। वहां तक बिटिया का हाथ नहीं जाता था।
यह सब उसकी हत्या की ओर संकेत कर रहे हैं। यह कहना है, सूर्य नगर की गली नंबर तीन में रहने वाली शीतल के पिता जीवन दत्त शर्मा का। डीएन कॉलेज की बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा शीतल की शनिवार देर शाम संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उसका शव फंदे पर लटका मिला था।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर.....