पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वार्ड 20 में वीआईपी वोटर चुनेंगे रईस कॉपरेरेटर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार. पुराने शहर का एक बड़ा हिस्सा वार्ड 20 में आता है। नगर निगम के लिए हुई फिर से हुई वार्डबंदी से पहले यह इलाका वार्ड 31 में था। इस वार्ड में करीब 17 कॉलोनी आती है, जिनमें से छह नए इलाके शामिल किए गए हैं। भावी प्रत्याशियों के साथ साथ इस वार्ड का बड़ा भी वीआईपी है। खुद नगर निगम का कार्यालय भी इसी के दायरे में आता है।

इसके साथ लगता हिसार की पहचान बन चुका जिंदल ज्ञान केंद्र और इसी के पास हैं एडीसी और एसडीएम के सरकारी आवास। पास में ही बालसमंद रोड पर विधायक रामनिवास घोड़ेला और उनके पड़ोस में इनेलो के जिला जिलाध्यक्ष हनुमान ऐरन का आवास है।

दायरा बढ़ा तो रणनीति भी बदलेगी

इस बार वार्ड 20 का इलाका पारिजात चौक से शुरू होकर बालसमंद रोड पर एचएयू के दो नंबर गेट तक होगा। इधर कैंप चौक से फव्वारा चौक होते हुए एचएयू के चार नंबर गेट तक इसी का दायरा होगा।

इसके साथ जुड़ी नई कॉलोनियों में प्रचार करना, पहली बार नए मतदाताओं को रिझाना और अपने साथ जोड़ना उम्मीदवारों के लिए चुनौती भरा काम होगा। इसके लिए उन्हें ज्यादा समय और घर घर जाने के लिए ज्यादा दौड़ धूप करनी होगी।

दो वर्ष मायके नहीं गई

हमारे वार्ड की खासियत है कि यहां लोग सहयोग और भाईचारे के साथ काम करते हैं। पता ही नहीं लगा और आठ साल बीत गए। शुरू के दो साल तक तो इतनी व्यस्त रही कि मायके भी नहीं जा पाई। कुछ इलाकों में पानी की किल्लत थी जिनका समाधान कराया ।

-नीलम मित्तल, पूर्व पार्षद।

एक बार देख लिया

मैं एक बार चुनाव लड़कर देख चुकी हूं। लोग जातिवाद को प्राथमिकता देते हैं। पार्टी की तरफ से इस बार कोई सक्षम उम्मीदवार ही मैदान में उतारा जाएगा जो सामने वाले को सीधी टक्कर दे सके। सफल हुए तो जनता के लिए हाउस टैक्स माफ करवाना प्राथमिकता होगी।

-आशा, भाजपा नेता

संघर्ष मेयर के लिए

मेरा लक्ष्य चुनाव जीतने के बाद मेयर पद के लिए समर्थन जुटाना है। मेरे पति ने तीन साल में जितना काम इस वार्ड में करवाया है उसका आधा भी मैडम मित्तल आठ साल में नहीं करवा पाईं। यहां तीन पार्को के बाउंड्री करवाई गई।

-रेखा, पूर्व चेयरमैन हनुमान ऐरन की पत्नी

वार्ड में हर तरह की सुविधाएं हैं, बस नहीं है तो एक कम्युनिटी सेंटर। मैरिज पैलेस और धर्मशालाएं हैं, परंतु आम व्यक्ति को अपने आयोजनों को निपटाने के लिए मोटी रकम खर्च करना पड़ती है।

सतीश कुमार प्रेम नगर में किरयाणा स्टोर चलाते हैं। उनका कहना है कि पानी बिजली की आपूर्ति तो सामान्य है लेकिन आवारा पशुओं की तरफ पार्षद का ध्यान जाना जरूरी है।

मोहनलाल दाल मिल वाले का कहना है कि यहां पर बिजली आपूर्ति आर्यनगर फीडर से की जा रही है। हमारे इलाके को शहर के अनुसार बिजली की आपूर्ति की जानी चाहिए।

वार्ड में आने वाली कॉलोनियां और मोहल्ले

प्रेम नगर, प्रीति नगर, अग्रसेन कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, विद्या नगर, नहर कॉलोनी, यूनिवर्सिटी विहार, विवेक विहार, नहर कॉलोनी, सोरगर ढाणी, फतह चंद कॉलोनी, काठ मंडी, पुरानी अनाज मंडी, एचएयू, रेलवे कॉलोनी, लोहा मंडी, रेंटल कॉलोनी, हेतराम पार्क कॉलोनी।