पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ward 20 In Two Hours Three Trolley Garbage Out

वार्ड 20 में दो घंटे में तीन ट्रॉली कचरा निकाला, चलाया स्वच्छता अभियान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार। शहर में स्वच्छता अभियान का संदेश देने के लिए पार्षद हाथों में झाड़ू थामकर सड़कों पर उतर रहे हैं। गुरुवार को भास्कर मुहिम की पहल वार्ड-20 में पहुंची। वार्ड के पार्षद रेखा ऐरन और उनके पति नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन हनुमान ऐरन ने जनता के साथ घोड़ा फॉर्म रोड पर सफाई अभियान चलाया। दो घंटे तक चले अभियान के दौरान तीन ट्रॉली से अधिक कचरा इनकी टीम ने निकाला। शहर और वार्ड की जनता को सफाई के लिए जागरूक करने सुबह सवा दस बजे से अभियान शुरू हुआ।
अभियान की शुरूआत मिलेनियम वैक्वेंट हॉल से हुई। इसके बाद घोड़ा फॉर्म रोड पर करीब 600 मीटर दूर तक स्थानीय लोगों ने झाड़ू लगाया। दोपहर करीब 12.30 बजे तक अभियान चलाया गया।
पार्षद रेखा ने बताया कि हमने अपने वार्ड में उन स्थानों को चिह्नित कर लिया है, जिन स्थानों पर कचरे के ढ़ेर लगे हुए हैं। ऐसे स्थानों पर हम दो-तीन दिनों बाद जेसीबी से कूड़ा उठवाएंगे। इसके बाद इन स्थानों पर भविष्य में कूड़ा नहीं डलने देंगे। हनुमान ऐरन ने बताया कि हमने नगर निगम में बात कर ली है, प्रति सप्ताह हम विशेष सफाई अभियान भी चलाया करेंगे।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...