पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहिसार. दो दिन से चल रही धूल भरी आंधी रविवार को भी जारी रह सकती है। एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तेज हवाओं के साथ धूल भरा मौसम बना रह सकता है। लेकिन दोपहर बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। इसके साथ ही तापमान में जो गिरावट आई है वह फिर बढ़ सकता है।
आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से पार होने की संभावना है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा जो शुक्रवार को 41.76 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में जहां गिरावट रही वहीं न्यूनतम में तापमान वृद्धि रही।
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस था जो शनिवार को बढ़कर 23.5 रिकॉर्ड किया गया। रविवार को दक्षिण हरियाणा के कुछ भागों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बूंदाबांदी के आसार हैं। जबकि अधिकतर भागों में मौसम सामान्य हो जाएगा।
41.7 रहा था दो दिन पहले का तापमान
43.0 से ज्यादा हो सकता है दो दिनों में तापमान
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.