पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Wife 28 Years, Minor In Possession 'spouse' Retrieved

28 साल की पत्नी के कब्जे से नाबालिग ‘पति’ छुड़वाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर. नौ महीने पहले अपहृत एक नाबालिग युवक अपनी 28 वर्षीय पत्नी के कब्जे से मुक्त होकर वापस लौटा है। उसने इस संबंध में डीसी के सामने जिला बाल कल्याण अधिकारी को अपने बयान दर्ज कराए हैं।
उसने बताया कि एक महिला पिंकी उर्फ बलजीत कौर अपने परिवार के साथ मिलकर उसका अपहरण कर देहरादून ले गई। उस समय उसकी आयु साढ़े १७ साल थी। उसने भेड़थल के गुरुद्वारे से शादी का फर्जी प्रमाण पत्र भी बनवाया। शादी के बाद उसने उसके केश कत्ल कर दिए।
अब वह उसका खतना करने की तैयारी में थी, जिससे उसको किसी मुस्लिम देश में भेजा जा सके। किसी तरह परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने उसे छुड़वाया। पुलिस ने महिला सहित 6 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।