पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई सब्जी मंडी की पार्किंग पर शिफ्ट होंगे 228 फड़ी वाले

नई सब्जी मंडी की पार्किंग पर शिफ्ट होंगे 228 फड़ी वाले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार। सब्जी मंडी को शिफ्ट करने के लिए प्रशासन एक-एक कदम आगे बढ़ रहा है। मंडी प्रशासन ने मासाखोरों का वेरीफिकेशन करा लिया है। इनकी तादाद करीब 228 है। इन सभी मासाखोरों को नई मंडी में शिफ्ट करने के लिए प्लेटफॉर्म बनेगा। मंडी की निर्माण शाखा ने 3.50 करोड़ का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया है। जब तक नया प्लेटफॉर्म व अन्य काम में पूरे नहीं होंगे तब तक मासाखोर पार्किंग स्थल पर काम करेंगे।
इसके लिए प्रशासन की हरी झंडी मिल चुकी है। व्यापारियों की पहल पर हाल ही में एसडीएम अशोक बंसल ने मंडी सचिव पूनम श्यौराण सहित निर्माण शाखा के अधिकारियों के साथ नई मंडी में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। करीब 47 एकड़ भूमि में फैली नई मंडी के कोल्ड स्टोर के निकट मासाखोरों को बसाने के लिए प्लेटफॉर्म पक्के बनेंगे।
यहां करीब 200 से 2500 के बीच मासाखोर बैठ सकेंगे। दो स्थानों पर निर्मित होने वाले इन प्लेटफॉर्मों के ऊपर टीन लगेंगे। वहीं, जीजेयू की तरफ जो बाउंड्री है, वह अभी करीब साढ़े तीन से चार फीट ही ऊंची है। इस बाउंड्री को ऊंचा करने के लिए भी इस्टीमेट शासन भेजा गया है। बाउंड्री की ऊंचाई सात से आठ फीट तक ऊंची होगी। इसके अलावा कॉमन प्लेटफॉर्म का भी निर्माण होगा।
नई मंडी में प्लेटफॉर्म, टीनशेड, जीजेयू की तरफ की बाउंड्री से लेकर अन्य कामों के लिए इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा है। शासन से इस्टीमेट पास होते ही इन कार्यों को शुरू करा देंगे।’’
कुलदीप, एक्सईएन, मार्केट कमेटी
व्यापारियों ने दी 600 मासाखोरों की लिस्ट, वेरीफिकेशन में मिले 228
शहर में संचालित सब्जी मंडी के व्यापारियों से मंडी प्रशासन ने मासाखाेरों की लिस्ट मांगी थी। इसमें लाइसेंस धारक और गैर लाइसेंसी की सूची मांगी थी। बीते माह शहर में संचालित सब्जी मंडी के व्यापारियों ने करीब 600 से अधिक मासाखोरों की सूची मंडी सचिव पूनम श्यौराण पूनिया को दी गई। व्यापारियों की सूची का वेरीफिकेशन कराने के लिए मंडी सचिव ने विडियोग्राफी कराई। इसमें करीब 228 ही मासाखोर पाए गए।