हिसार/भिवानी. देवीलाल के परिवार ने 62 साल पुरानी परंपरा तोड़ी कर पहली बार घर की महिला को चुनाव मैदान में उतारा है। पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल 1952 में कांग्रेस पार्टी से सियासत में उतरे, लेकिन उन्होंने परिवार की किसी महिला को चुनाव नहीं लड़ाया। अब नयना सिंह उर्फ नयन तारा अपने पति अजय चौटाला के हलके डबवाली से पार्टी का झंडा उठाएंगी। लोकसभा चुनाव में चौटाला परिवार की महिलाओं ने हिसार में दुष्यंत के लिए प्रचार किया था।
चौटाला गांव से भी पहली महिला
अभी तक कोई ऐसा विधानसभा चुनाव नहीं रहा जब चौटाला गांव से कोई प्रत्याशी मैदान में न उतरा हो। दिलचस्प है कि गांव से किसी महिला ने कभी पंचायत का भी चुनाव नहीं लड़ा।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, दो लाल परिवार से पहले ही महिलाएं