पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहिसार. स्टेट यूथ फेस्टिवल इस बार हिसार में होगा। 17 बरस बाद मौका आया है जब खेल विभाग ने राज्य के इस सबसे बड़े आयोजन की मेजबानी हिसार को सौंपी है। इससे पहले वर्ष 1996 में हिसार में युवा महोत्सव हुआ था। 29 और 30 अगस्त को होने वाले इस महोत्सव में प्रदेशभर के साढ़े आठ सौ युवा प्रतिनिधि विभिन्न विधाओं में हरियाणवी संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे। 12 अगस्त से जिला उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके विजेता प्रतिनिधि राज्य युवा उत्सव में अपने अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विभाग ने यूथ कैलेंडर में हिसार को राज्य युवा महोत्सव के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यूथ एक्टिविटीज एक जून से शुरू होंगी। इसमें हर जिले में दस दिनों तक युवाओं के लिए म्यूजिक, डांस और ड्रामा वर्कशॉप लगाई जाएगी। हिसार में 26 जून को एंटी ड्रग्स पर कांफ्रेंस की जाएगी।
इसमें प्रदेश भर से सौ से भी अधिक युवाओं को नशा और इससे बचाव की ट्रेनिंग दी जाएगी। हिसार में 12 और 13 दिसंबर को डिजास्टर मैनेजमेंट पर वर्कशॉप होगी। इसमें युवाओं को आपात स्थिति में बचने और अन्य लोगों को बचाने के गुर सिखाएं जाएंगे। केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से 12 जनवरी से राष्ट्रीय युवा उत्सव मनाया जाता है। वर्ष 2000 में हिसार इस महोत्सव की मेजबानी कर चुका था। वर्ष 2012-13 में भी मंत्रालय ने हिसार को ही इस महोत्सव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नेशनल यूथ फेस्टिवल में देश के दो हजार से अधिक युवा प्रतिनिधि हिस्सा लेते हैं। केंद्रीय सरकार के साथ साथ राज्य सरकार की ओर से भी इस महोत्सव के लिए करोड़ों की ग्रांट मंजूर की जाती है।
जिम्मेदारी निभाएं
राज्य युवा महोत्सव की मेजबानी मिलना कोई छोटी बात नहीं है। हिसार को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी तत्परता से पूरा किया जाएगा।
रेखा उभा, जिला युवा समन्वयक।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.