हिसार. यूथ फेस्टिवल में मस्ती,धमाल और मनोरंजन के साथ बहुत कुछ सीखा भी जा सकता है। इसी सोच के साथ एचएयू ने अपने इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल के जरिये स्टूडेंट्स को प्रबंधन गुर सिखाने की पहल की है। कोर कमेटियां और सब कमेटियां बना आयोजन के सभी कामों को स्टूडेंट्स में बांट दिया गया है। स्टूडेंट्स उसी तरह काम कर रहे हैं जैसे कॉरपोरेट सेक्टर में काम होता है। छात्र कल्याण निदेशक कार्यालय में कई टामें इस आयोजन की तैयारियों में जुटी हैं।
पहली बार उत्सव खुले में
एक और दो फरवरी को होने वाला फेस्टिवल इस बार ऑडिटोरियम में नहीं होगा। इसके लिए गांधी भवन के पास विशाल पंडाल लगाया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों की तरह वे भी फेस्टिव को खुले में करवा रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है, अगर खुले में आयोजन सफल रहा तो आने वाले कार्यक्रमों को भी बाहर करवाया जा सकता है। आयोजन स्थल पर खाने पीने के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...