घरौंडा । जम्मू कश्मीर से मां भगवती जगदंबे की पावन अखंड ज्योत लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हुए 35 युवकों का दल शनिवार देर रात घरौंडा पहुंचा। दल के सदस्यों ने बताया कि करीब ढाई हजार किलोमीटर का सफर तय कर माता वैष्णो देवी की पवित्र जोत
जम्मू से आगामी 25 सितंबर को महाराष्ट्र पहुंचेगी। बीती 8 सितंबर को यह दल जोत लेकर माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा से रवाना हुए था।
17 दिन में करेंगे 25 सौ किलोमीटर का सफर : अखंड जोत लेकर दौड़ रहे दल के सदस्य लक्ष्मण के मुताबिक 17 दिन में वे 25 सौ किलोमीटर का सफर तय करेंगे। पावन जोत जम्मू
कश्मीर , पंजाब , हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश से होते हुए महाराष्ट्र के जिला बीड के गांव सिंदोड़ पहुंचेगी। उन्होंने बताया की वे प्रतिदिन एक सौ पचास से एक सौ 75 किलोमीटर का तय करते हैं।
निरंतर गतिमान रहेगी मां की जोत : विश्व में शांति देश भर में मां की ज्योति का प्रकाश फैलाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह यात्रा 8 सितंबर से 25 सितंबर तक निरंतर गतिमान रहेगी यात्रा में शामिल कमलाकर दोवड़े ने बताया की ग्रुप के सदस्यों में से एक टीम निरंतर गतिमान रहेगी। इसी तरह एक निर्धारित किलोमीटर पर अगली टीम जोत को लेकर आगे बढ़ेगी।
यात्रा में शामिल 35 युवकों ने बना रखे हैं 12 ग्रुप : यात्रा में शामिल 35 युवकों ने बारह ग्रुप बना रखे हैं। एक ग्रुप में तीन युवक मां की जोत लेकर चलते हैं। एक युवक जोत लेकर पैदल दौड़ता है जबकि दो सदस्य मोटरसाइकिल पर उसके पीछे चलते हैं। यात्रा में शामिल युवकों ने बताया की इस यात्रा में कैंटर, एक टाटा सूमो एक मोटरसाइकिल शामिल है।
शहर के कई मंदिरों में जल रही है अखंड ज्योत
अपनेशहर में भी कई मंदिरों में मां की अखंड ज्योत जग रही है। जिलेभर में नवरात्रों को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। करनाल जिले के कई इलाकों में दुर्गा अष्ठी के दिन मेले लगते हैं। यही नहीं हिमाचल प्रदेश के त्रिलोकपुर मंदिर में भी करनाल से काफी संख्या में श्रद्धालु हर वर्ष पूजा अर्चना के लिए जाते हैं।
करीब ढाई हजार किलोमीटर का सफर तय कर माता वैष्णो देवी की पवित्र जोत जम्मू से चलकर 25 सितंबर को पहुंचेगी महाराष्ट्र।
घरौंडा. अखंडजोत के साथ युवक।