घरौंडा | कोहंड के पास पुलिस ने छापा मारकर दो कैंटरों में भरे रसोई गैस के तीन सौ एक गैस सिलेंडरों सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। कैंटर में भरे सभी गैस सिलेंडर खाली हैं और इन पर इंडेन का मार्का लगा हुआ है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से दो आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
एक आरोपी को जेल में भेज दिया गया है। कोहंड-असंध मार्ग पर मंगलवार की देर रात थाना प्रभारी ने नाका लगा रखा था। चैकिंग के दौरान दो कैंटरों से 301 खाली गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। एक कैंटर से 150 सिलेंडर दूसरे कैंटर से 151 सिलेंडर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों कैंटरों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने नांगलोई निवासी अशोक,बलजीत नगर निवासी लालवन नांगलोई उदय वीर को पकड़ लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से अशोक लालवन को जेल भेज दिया, जबकि उदयवीर को रिमांड पर लिया गया है।
कहां से आए सिलेंडर: भारीमात्रा में गैस सिलेंडर बरामद होने के बाद पुलिस हरकत में गई है। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर इन सिलेंडरों की खेप कहां से कहां जा रही थी। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि आखिर सैकड़ों की तादाद में ये सिलेंडर कहां से लाए गए और इसके पीछे मकसद क्या है। पुलिस इस बात की भी जांच में जुट गई है कि कहीं ये गैस के सिलेंडर चोरी के तो नहीं हैं।
''दो कैंटरों भरे तीन सौ एक गैस के खाली सिलेंडर बरामद किए गए हैं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।'' योगेश कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा।
कोहंड के पास पुलिस ने छापा मारकर पकड़े दो कैंटर
(पुलिस द्वारा पकड़ी गई सिलेंडर से भरी गाड़ी।)