राकेश नागपाल ने छोड़ी कांग्रेस
कांग्रेसनेता राकेश नागपाल ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया है।
राकेश नागपाल शहर में जाना पहचाना नाम है, जो कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। इस बार उन्हें कांग्रेस से टिकट मिलने की चर्चा लोगों की जुबान पर थी, लेकिन टिकट नहीं मिल पाया। पार्टी को अलविदा कहने में एक कारण यह भी कहा जा सकता है।
निष्ठासे करेंगे काम
राकेशनागपाल ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए भी निष्ठा ईमानदारी पूर्वक काम किया है। अब बीजेपी में भी वे पूरी ईमानदारी कर्तव्य परायणता के साथ काम करेंगे। बीजेपी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे। इससे पहले कांग्रेसी नेता पंकज गाबा भी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
ये रहा राजनीतिक सफर
{युवाकांग्रेस में नगर अध्यक्ष पद पर रहे।
{प्रदेश युवा कांग्रेस में सेक्रेट्री भी रहे।
{जिला कांग्रेस के प्रवक्ता का दायित्व अदा किया।
{कांग्रेस में जिला व्यापार सैल के चेयरमैन रहे।
{इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रहे।