पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैंसी ड्रेस स्पर्धा में आशी शौर्य प्रथम

फैंसी ड्रेस स्पर्धा में आशी शौर्य प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीदआजम भगत सिंह की जयंती पर प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति द्वारा शहीद भगत सिंह की 107वीं जयंती पर आयोजित आजादी आंदोलन के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता का। प्रतियोगिता में 3 से 6 6 से 10 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के आरंभ में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा चेयरमैन बलजीत सल्याण के साथ नैफको के चेयरमैन एसपी चौहान मुख्यातिथि, समाजसेवी इंद्रजीत धमीजा कार्यक्रम अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि श्री गुरू रविदास सभा के अध्यक्ष अमृतलाल जोशी, समाजसेवी केके पासी उद्योगपति भूषण गोयल ने भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प भेंट किए।

शहीदोंको समर्पित प्रतियोगिता : चाैहान

एसपीचौहान ने कहा कि शहीदों को समर्पित फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता एक अनूठी प्रतियोगिता है। इसमें सारा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत रहा। ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों के ह्रदय में देशभक्ति की भावना जागृत होती है। उन्होंने कहा कि समिति शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने का पर्याय बन चुकी है। कार्यक्रम के अंत में समिति के संरक्षक प्रो. कृष्ण अरोड़ा महेश शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों उनके माता पिता का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुरेंद्र गुप्ता, डॉ. विमल धवन, देवेंद्र सचदेवा, पवन शर्मा, गौतम शर्मा, निशिता अरोडा, अनिता अरोड़ा, रामकुमार सल्याण, सुरेंद्र पहलवान, सुखविंद्र सिंह, अमन सिंह लबाणा, बलवान सिंह फौजी, निर्मल फूले, राम र| अत्री, गुलाब सिंह पोसवाल, विरेंद्र कटारिया, वासुदेव गौतम, अलकेश ढींगड़ा, सवी, विकास ढींगड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।

6से 10 आयु वर्ग : शौर्यने प्रथम पुरस्कार 5100 रुपए, मन्नत अरोड़ा ने द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपए अर्थव ढींगडा ने तृतीय पुरस्कार 2100 रुपए नकद प्राप्त किए। प्रतियोगिता में तानी, कार्तिकेय, गौरी, रौनिक, प्रेरिता, अभिजोत, आश्ना, नमित, शौर्य, सृष्टि, आरूष, ख्वाईश, इकलव्य, हैजल, मोहक, सुखमन, अक्षिका, वंश, आरव, हैरिका, शौर्यन, ओजस्वी, वेदांश, अनिकेत, मनकीरत, जतिन, चिनमय, अर्शदीप, रितिका, दीक्षा, चित्रांकशी, भमिन, उमंग, कार्तिक, इशांत, रिशभ, आदित्य, वैष्णवी, सार्थक, रिचा, भीष्म, तमन्ना, हर्मन, अश्मित, भव्य मौजूद रहे।

लाला लाजपत राय के वेश में बच्चा।

मंगल पांडे के वेश में बच्चा।

चाचा नेहरू के वेश में बच्च