पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करनाल को स्मार्ट सिटी घोषित किया जाए: कुलजिंद्र

करनाल को स्मार्ट सिटी घोषित किया जाए: कुलजिंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रयासफाउंडेशन ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से मांग की है कि दानवीर कर्ण कल्पना चावला के नगर करनाल को देश का पहला स्मार्ट सिटी घोषित किया जाए। फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलजिंद्र मोहन एस बाठ, राज सिंह चौधरी, संजीव लखनपाल आदि ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पूरे भारत में 100 शहरों को स्मार्ट सिटी घोषित करके उन पर लगभग 100 अरब रुपए से विकास करवाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गठित मंत्री समूह द्वारा निश्चित किया गया है।

उसी परिपेक्ष में प्रयास फाउंडेशन ने देश में सर्वप्रथम पहली बार करनाल शहर को भारत का पहला स्मार्ट सिटी घोषित करने के अभियान जन आंदोलन का सूत्रपात कर पूरे शहर में सामाजिक गहमागहमी की स्थिति निर्मित कर दी है। अपने वक्तव्य में प्रयास फाउंडेशन के अध्यक्ष के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजे अपने मांगपत्र में अविलंब करनाल को भारत का पहला स्मार्ट सिटी घोषित करने की मांग की है। उन्होंने सभी सामाजिक, शैक्षिक, राष्ट्रसेवी संस्थाओं जागरूक नागरिकों से आह्वान किया है तथा वृहत स्तर पर हस्ताक्षर अभियान, मानव शृंखला निर्माण तथा प्रधानमंत्री सचिवालय को स्कूली बच्चों शहर के हर खासों आम नागरिकों द्वारा हजारों की संख्या में मेरा करनाल स्मार्ट करनाल नारा लिखे हुए पोस्टकार्ड भिजवाए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की जाएगी मुलाकात

संस्थाद्वारा पीसीजी बनाया जाएगा। इसके अंतर्गत शहर करनाल के प्रतिष्ठित उज्जवल छवि के सौ गणमान्य नागरिकों का समूह गठित करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली जाकर मुलाकात कर करनाल को स्मार्ट सिटी घोषित करने की मांग करेगा।

करनाल को स्मार्ट सिटी में लेने की मांग करते प्रयास फांउडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारी।