- Hindi News
- शोरूम का शटर तोड़ नकदी तथा चार लाख का सामान किया चोरी
शोरूम का शटर तोड़ नकदी तथा चार लाख का सामान किया चोरी
कुंजपुरारोड स्थित गुरु नानक मोबाइल नामक शोरूम का शटर तोड़ अज्ञात चोर करीब 15 सौ नकदी सहित करीब 4 लाख रुपए का सामान चोरी करके ले गए। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ सबूत एकत्रित किए। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर बुलाए गए। ताकि अज्ञात चोरों के खिलाफ कुछ अहम जानकारियां मिल सके। पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है। ताकि सीसीटीवी की फुटेज से अज्ञात चोरों को पकड़ने में मदद मिल सके।
शोरूम संचालक सोनू कालड़ा ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शोरूम को बंद करके गया था। उन्हें सुबह सूचना मिली की शोरूम का शटर टूटा हुआ है। शोरूम पर आकर देखा तो शोरूम में रखे करीब 15 सौ रुपए करीब चार लाख रुपए का इलैक्ट्रानिक सामान चोरी था। उन्होंने कहा कि अज्ञात चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। कैमरे की फुटेज में देर रात एक नकाबपोश पहले शोरूम में दाखिल होता है, फिर वह दूसरे साथी को फोन पर सूचना देकर अंदर बुलाता है। फिर दोनों चोर शोरूम के अंदर घूमते हैं। एक चोर दुकान में रखे मोबाइल फोन को बैग में भर कर अन्य साथी बुलाकर उन्हें बैग लेकर भेज देते हैं। उसके बाद भी अज्ञात चोर शोरूम में रखी नकदी लेकर फरार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास पूरे प्रदेश की डिस्ट्रीब्यूटरशिप है। काफी सामान उनके शोरूम में होता है। चोरों ने उन्हें काफी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अज्ञात चोरों को पकड़कर जेल में डाला जाए। ताकि चोर अन्य दुकानदार शहर में बिना किसी डर भय के व्यवसाय कर सके।
करनाल. मोबाइलकी दुकान में चोरी के बाद जांच करता पुलिसकर्मी।