पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम सिक्योरिटी गार्ड पर नकाबपोशों ने किया हमला

एटीएम सिक्योरिटी गार्ड पर नकाबपोशों ने किया हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | कमेटीचौक के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड विकास पर तीन नकाबपोशों ने डंडों कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। सिक्योरिटी गार्डस को लगी गंभीर चोटों के कारण उसे रात को ही मेडिकल कॉलेज लेकर जाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

घायल विकास कुमार के पिता शाम लाल ने बताया कि उसका बेटा एसबीआई पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्य करता है। रविवार देर रात अज्ञात तीन नकाबपोश एटीएम पर आए। और अंदर विकास कुमार को बैठा देखकर उस पर कुल्हाड़ी डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर अन्य लोग आने की वजह से नकाबपोश मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर में लेकर आई। लेकिन पुलिस ने अब तक एटीएम पर हमला करने वाले नकाबपोशों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि पुलिस को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए।