- Hindi News
- आशा वर्करों को दिया जाए स्टाफ का दर्जा : बबली
आशा वर्करों को दिया जाए स्टाफ का दर्जा : बबली
करनाल | पूर्वघोषित कार्यक्रम के अनुसार आशा वर्कर यूनियन ने सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सामने गेट मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग की अध्यक्षता सुदेश रानी संचालन मैना देवी सह सचिव ने किया।
सुदेश रानी ने कहा कि आशा वर्करों की मांगों का समाधान करने के लिए सिविल सर्जन करनाल से कई बार लिखित मौखिक तौर पर वार्ता की है। परंतु खेद का विषय है किसी भी मांग का समाधान नहीं किया गया है। इससे वर्करों में गहरा रोष है। जिला कोषाध्यक्ष बबली देवी सह सचिव मैना देवी ने कहा कि आशा वर्करों की मुख्य मांगों में आशा वर्करों को स्टाफ का दर्जा दिया जाए। सर्वकर्मचारी संघ जिला करनाल के प्रधान ओमप्रकाश सिंहमार सचिव कृष्ण शर्मा ने सिविल सर्जन से अपील की है कि यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर बातचीत के द्वारा आशा वर्करों की समस्याओं का समाधान करें। गेट मीटिंग में सलमा, कमलेश, रामकली, सर्वेश, कृष्णा, बबीता, ओमप्रकाश, सुरेश मौजूद थे।