पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यटन विभाग के छात्र जीत लाए कई पुरस्कार

पर्यटन विभाग के छात्र जीत लाए कई पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडितचिरंजीलाल शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय करनाल के पर्यटन विभाग के छात्र छात्राओं ने आर्य स्नातकोत्तर कॉलेज पानीपत में आयोजित छह प्रतियोगिता में से पांच पर अपना कब्जा जमाते हुए महाविद्यालय का परचम लहराया। यह प्रतियोगिता विश्व पर्यटन दिवस के अवसर आयोजित की गई थी। जिसमें पर्यटन विभाग के विद्यार्थियों ने प्राध्यापक कमल बजाज के नेतृत्व में हिस्सा लिया। निबंध लेखन में निहारिका ने प्रथम स्थान और कोमल ने द्वितीय, क्विज प्रतियोगिता में उदित शर्मा, अपार कौशिक की टीम ने प्रथम स्थान, स्लोगन लेखन में कीर्तिका ने प्रथम स्थान, कोलाज मेकिंग में तान्या ने प्रथम और निहारिका ने तीसरा स्थान, ट्रेवल टूर पैकेजिंग में आपरा कौशिक और उदित शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर प्राचार्या सुमित्रा चावला ने छात्राओं को मुंह मीठा कराया और बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक कमल बजाज, रश्मि सिंह, अभिषेक गोयल, डॉ. राजबीर सिंह और डॉ. सुरेंद्र ने भी छात्राओं को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।