- Hindi News
- कंटेनर से टकराई स्कूली बस चालक दो बच्चे हुए घायल
कंटेनर से टकराई स्कूली बस चालक दो बच्चे हुए घायल
सोनीपत/राई | जीटीरोड स्थित बढ़खालसा चौक पर सोमवार शाम को एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस कारण दिल्ली टूर से घर लौट रहे करनाल के स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए विपरीत दिशा में जाकर एक कंटेनर में जा टकराई। स्कूल बस की टक्कर से कंटेनर एक सेंट्रो कार में घुस गया। हादसे में जहां स्कूल बस चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं दो बच्चे एक अन्य बस ड्राइवर को भी गंभीर चोट आई है। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां से बस चालक को पीजीआई रैफर कर दिया गया। राहगीरों ने बस की खिड़की तोड़कर सभी बच्चों, टीचर्स बस चालक सुखा सिंह काे बाहर निकाला। सभी बच्चे जोर-जोर से रो रहे थे। शिक्षिका मीनू बेहोश थी। एंबुलेंस से घायल बच्चों को सोनीपत भेजा गया।
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त बस का दृश्य।