अग्रसेन जयंती समारोह मनाया
इंद्री | महाराजाअग्रसेन सभा इंद्री की आेर से सभा प्रधान सुभाष चंद गोयल की अध्यक्षता में 29 वां महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह स्थानीय देवी मंदिर में मनाया गया। जिसमें हवन-यज्ञ, ध्वजारोहण करने के उपरांत रात को राजू मधुर एंड पार्टी टीवी कलाकारों ने अपने हास्य व्यंग्य से सबको हंसाया। कलाकारों अन्य वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर नरेश सिंगला करनाल ने शिरकत की तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर महेंद्रपाल जिंदल ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य रूप से सतीश कुमार, नीरज कुमार, विनय कुमार, मनीष कुमार, विशाल कुमार आिद मौजूद रहे।