पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व में सबसे बेहतरीन है भारत का बासमती : अजय

विश्व में सबसे बेहतरीन है भारत का बासमती : अजय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलर शार्टर से दाना-दाना मिलेगा शुद्ध

देशके सबसे बड़े एक्सपोर्टर तथा लामा राइस एक्सपोर्टर के प्रबंध निदेशक अजय शर्मा ने कहा है कि विश्व में सबसे श्रेष्ठ बासमती भारत का होता है। यह पाकिस्तान के बासमती से कई गुणा बेहतर है। भारत से सबसे ज्यादा राइस सऊदी अरब और ईरान में निर्यात होता है। जनवरी के तीसरे सप्ताह से ईरान में बासमती का निर्यात खुल जाएगा। यह भारत के निर्यातकों के लिए बेहतर खबर हो सकती है। वह पीसीएसएल द्वारा भारतीय चावल उद्योग पर आयोजित किए जा रहे इंटरनेशनल मैगा प्रदर्शनी एक्सपो राइस इंडिया के दूसरे दिन आयोजित भारतीय बासमती का भविष्य हाईजिंग एक्सपोर्ट पैकेजिंग, मिलिंग और एक्सपोर्ट मार्किट पर इंटरनेशनल सेमीनार में मुख्य वक्ता के तौर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय बासमती सबसे ज्यादा टक्कर पाकिस्तान के चावल ले रहा है। उन्होंनें बताया कि भारतीय चावल की क्वालिटी में पिछले सालों में काफी परिवर्तन हुआ है। देश का 80 फीसदी बासमती हरियाणा में पैदा होता है। इसके बावजूद भी हरियाणा सरकार किसानों को बेहतर सुविधाएं नहीं दे रही है।

इस दौरान नेपाल, बांग्लादेश, चीन, ईरान, श्रीलंका के अलावा और अन्य देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में चीन के काउंसलर ब्रूस जू ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान भारत कैसे विश्व का बड़ा एक्सपोर्टर बन सकता है इस बात पर भी चिंतन किया गया। भविष्य की क्या योजनाएं हो सकती हैं।

इस मौके पर ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय सेतिया, हरियाणा चै बर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन भूषण गोयल, महेन्द्र जिंदल, जवाहर लूथरा ने भी विचार व्यक्त किये। इस दौरान रामदेव इण्टरनेशनल के नरेश सिंगला सुरेश सिंगला एवं राजेश इंडस्ट्रीज के राजेश गोयल, नरेश बसंल भी मौजूद थे।

करनाल. चावलोंमें कंकड़ छूट सकेंगे और काला-पीला दाना रह सकेगा। मिलिंग के क्षेत्र में रूबी स्टोन कलर शार्टर मशीन से यह संभव होगा।

इससे केवल राइस की क्वालिटी में बढ़ोतरी होगी, बल्कि स्वास्थ्य दृष्टि से भी चावल बेहतर बन जाएंगे। भारत के इंजीनियर्स ने इसे डिजाइन किया है और चाइना के मैकेनिक्स से इसे बनाया है। फूड इंडस्ट्री में यह मशीन महत्वपूर्ण साबित होगी। पिक्सी कंसलटिंग सोल्यूशन लिमिटेड की ओर से सेक्टर-12 हुडा ग्राउंड में आयोजित राइस महाकुंभ में इस मशीन का