- Hindi News
- प्लांट में बनने वाले जैविक खाद को किसानों को बेचा जाएगा : गणेशन
प्लांट में बनने वाले जैविक खाद को किसानों को बेचा जाएगा : गणेशन
उपायुक्तडाॅ. जे.गणेशन ने बताया कि राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित करनाल को कूड़े-कचरे से मुक्त रखने के लिए मेरठ रोड़ स्थित शेखुपुरा गांव में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट का निर्माण हाइड्रो एयर टैक्टोनिक्स लिमिटेड कंपनी द्वारा किया गया है। यह प्रोजेक्ट लगभग 16 एकड़ भूखंड पर बना है। इस पर लगभग 17 करोड़ रुपए की लागत आई है। एक अनुमान के अनुसार प्रतिदिन एक अकेले करनाल शहर से 80 टन कचरा निकलता है।
जिसे नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में भेजा जा रहा है। प्लांट के चालू हो जाने से शहर के बेकार कचरे का निपटान हो रहा है। इससे करनाल शहर आने वाले दिनों में सफाई के मामले में एक बेहतरीन नमूने के रूप में देखा जाएगा। प्लांट द्वारा बने जैविक खाद को विभिन्न कंपनियों को बेचा जाएगा ताकि यह किसानों तक पहुंचे। इसका उन्हें लाभ मिले। नगर निगम की मेयर रेणुबाला गुप्ता इस संदर्भ में बताया कि कंपनी के द्वारा ही प्लांट को आपरेट किया जा रहा है। अगले 30 साल के लिए नगर निगम ने कंपनी को इसका ठेका दिया है। कंपनी ने गारंटी के रूप में नगर निगम को 1 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि जमा करवाई है। उन्होंने बताया कि प्लांट में शहर से एकत्र किए ठोस कचरे को लाने के लिए कंपनी द्वारा नगर निगम को दो जेसीबी,एक टेक्टर ट्राली,चार डंपर, 40 ट्राई साइकिल,100 छोटे डस्टबिन, 48 बड़े डस्टबिन, 240 लिटलबिन आदि दिए गए है।
ठोस कचरा प्रबंधन के लिए लगाई गई मशीनाें का निरीक्षण करते डीसी अन्य।