पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीलम कश्यप बनीं डिप्टी एडवोकेट जरनल

नीलम कश्यप बनीं डिप्टी एडवोकेट जरनल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | सीएमसिटी की भाजपा नेत्री एवं एडवोकेट नीलम कश्यप को उप-महाधिवक्ता (डिप्टी एडवोकेट जनरल) बनाया जाने पर कश्यप समाज के लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं और शहर के सैकंडों लोगों ने उन्हें बधाई दी है। बारिश की परवाह किए बिना पूरा दिन उप महाधिवक्ता नीलम कश्यप के सेक्टर-6 आवास पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर बधाई देने वाले लोगों में शामिल भाजपा नेता आजाद सिंह, कश्यप धर्मशाला के अध्यक्ष प्रेम कश्यप, हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के राज्य अध्यक्ष जयराम कश्यप, कश्यप राजपूत धर्मशाला लाडो बगड़ी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह, भाजपा के अर्बन मंडल कोषाध्यक्ष अजय कश्यप, सुभाष कश्यप, रणसिंह कश्यप, मन्नु कश्यप, जयभगवान, पुन्ना राम, राजू कश्यप, रामफल कश्यप, कदम सिंह कश्यप, राजेंद्र सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, पालाराम कश्यप, बुच्चा राम कश्यप, राजेश वाल्मीकि, सुरेंद्र कश्यप, कर्ण कश्यप, चमन लाल कश्यप सहित अन्य मौजूद रहेै।

एडवोकेट नीलम कश्यप को सम्मानित करते शहर के लोग।