- Hindi News
- एग्रीकल्चर के लिए चाइना दे सकता है भारत को बेहतर मशीनरी : ब्रूस जू
एग्रीकल्चर के लिए चाइना दे सकता है भारत को बेहतर मशीनरी : ब्रूस जू
करनाल | चाइनाकाउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड के प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रूस जू ने कहा कि भारत के चावल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए चाइना बेहतर मशीनरी उपलब्ध करा सकता है।
दोनों ही देश का आर्थिक आधार एग्रीकल्चर से होकर गुजरता है। जनसंख्या भी इन दोनों ही ज्यादा है। वे सेक्टर-12 हुडा ग्राउंड में आयोजित राइस महाकुंभ के अवसर पर भास्कर से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि कलर शार्टर मशीनों में चाइना आगे हैं। इसलिए वे चाइना की मशीनों को भारत में प्रमोट करने के लिए मई 2015 में प्रगति मैदान दिल्ली में आयोजित होने वाले ट्रेड फेयर में हिस्सा लेंगे। यह ट्रेड फेयर इसरमेक्स कंपनी की ओर से आयोजित किया जाएगा।