पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेक्टर 13 में आर्य समाज का वार्षिक उत्सव 6 से

सेक्टर-13 में आर्य समाज का वार्षिक उत्सव 6 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | आर्यसमाज सेक्टर-13 का 30वां वार्षिक उत्सव 6 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। आर्य समाज सेक्टर-13 के प्रधान शांतिप्रकाश आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में आर्य जगत के प्रसिद्ध विद्वान आचार्य डाॅ. धर्मवीर शास्त्री (अजमेर), प. उपेंद्र आर्य (भजनोपदेशक) स्वामी सच्चिदानंद जी शिरकत करेंगे। वह अपने अमूल्य वचनों से श्रोताओं को धर्म लाभ कराएंगे। 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक प्रात: 6.15 से 8.30 बजे सायं 4.30 से 7.00 बजे तक कार्यक्रम होगा। 10 अक्टूबर को प्रात: 5 बजे प्रभात फेरी शुरू होगी। 11 अक्टूबर को सायं 3.30 से 5.30 बजे तक महिला म्मेलन होगा तथा 12 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे से 1.30 बजे तक समापन समारोह होगा। बैठक में ओमप्रकाश कुमार, सतीश गुप्ता, बीएल आर्य, सुदेश चोपड़ा, सुमित्रा कुकरेजा, शशी आर्य आदि मौजूद थे।