पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस बार 80% मतदान का प्रयास

इस बार 80% मतदान का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बलराज सिंह ने नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक को निर्देश दिए कि वह विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी के लिए गांव-गांव में विशेष अभियान चलाए ताकि इस चुनाव में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य पूरा किया जा सकें। वे लघु सचिवालय में नेहरू युवा केंद्र की ओर से जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
लघु सचिवालय के सभागार में नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक में डीसी ने कहा कि चुनाव का दौर है, सभी स्वयं सेवकों को मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाना चाहिए।
जिला के ऐसे गांव जहां मतदान काफी कम हुआ है, वहां लोगों को उनके मत के अधिकारों के बारे में जानकारी दें। लोगों को बताएं कि चुनाव के दौरान जाति, धर्म, भाईचारे से उपर उठकर बिना किसी लालच के योग्य व्यक्ति को अपना वोट दें। हमें विशेषकर महिलाओं को भी वोट के प्रति जागरूक करना होगा।

जागरूक करने पर पुरस्कार : जो भी युवा मतदाताओं को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएगा ऐसे युवा क्लबों युवाओं को पुरस्कार के चयन में अतिरिक्त अंक जोड़े जाएंगें। जिला युवा पुरस्कार के लिए केवल योग्य, कर्मठ लगनशील युवा का ही चयन किया जाएगा।

(करनाल. लघु सचिवालय के सभागार में बैठक को संबोधित करते उपायुक्त बलराज सिंह।)