भाजपा की बनेगी सरकार : बख्शीश
भाजपाके प्रत्याशी बख्शीश सिंह ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। क्षेत्र के कई गांवों में जनसभाओं के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के शासन से प्रदेश की जनता काफी परेशान है, इसलिए अबकी बार सत्ता परिवर्तन होना तय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों को देखते हुए जनता प्रदेश में भी भाजपा को सत्ता सौंपने जा रही है। उन्होंने लोगों का आहवान किया कि वे 15 अक्टूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करें। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के कई नेता पदाधिकारी भी मौजूद थे।